‘प्रोपेगेंडा फैला रही है,’ धुरंधर को देख बौखलाया पाकिस्तान, अब रणवीर सिंह की फिल्म को टक्कर देने के लिए बनाई नई मूवी
भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ की चर्चा इस वक्त न सिर्फ भारत बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है। पाकिस्तान के सूचना विभाग ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म पर आपत्ति जताई है और इसे एक प्रोपेगेंडा मूवी करार दिया है।
दरअसल, हिंदी सिनेमा की फिल्म धुरंधर में साल 1999 से लेकर 2009 के बीच पाकिस्तानी के कराची के इलाके लयारी की पृष्टभूमि को दर्शाया गया है। जिसमें गैंगवार, ड्रग्स की तस्करी, पुलिस रेड, हथियारों की होड़ और आतंकवाद जैसे मसलों को दिखाया गया है। इस मामले को लेकर अब पाकिस्तान के सिंध सूचना विभाग ने विरोध जताया है। विभाग के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर धुरंधर को लेकर एक लेटेस्ट ट्वीट किया गया है।
ट्वीट में लिखा है, ‘गलत बयानी सच्चाई को मिटा नहीं सकती। हमारा लियारी हमेशा से शांति, संस्कृति और मजबूती के लिए विख्यात है, न की हिंसा के लिए जैसा धुरंधर में दिखाया गया है। धुरंधर प्रोपेगेंडा फैला रही है। इसका जवाब देने के लिए जल्द ही मेरा लयारी फिल्म गौरव और खुशहाली की असली कहानी बताएगा। मूवी मेरा लयारी को आने वाली जनवरी 2026 में जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लियारी खिलाफ भारतीय प्रोपे भारतीय प्रोपेगेंडा कभी कामयाब नहीं होगा।’
इस तरह से पाकिस्तान की तरफ से ‘मेरा लयारी’ नामक फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई है और मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर को भी शेयर किया गया है।
