शर्मनाक: मेरठ के स्कूल में टीचर ने दो छात्राओं से की छेड़छाड़, अभिभावकों के हंगामे के बाद गिरफ्तार
मेरठ में एक शिक्षक को दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की है, जहां जयदेवी नगर निवासी प्रदीप शिक्षक के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि शिक्षक कुछ दिनों से बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।
शनिवार को दो बालिकाओं ने शिक्षक की हरकतों के बारे में अपने अभिभावकों को बताया। सूचना मिलते ही अभिभावक उसी समय स्कूल पहुंचे, लेकिन शिक्षक वहां से जा चुका था। सोमवार को दोनों बालिकाओं के अभिभावक दोबारा से स्कूल पहुंचे और आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया।
मामले को तूल पकड़ते देख शिक्षक स्कूल से फरार हो गया। वहीं, हंगामे की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची और पीड़ित अभिभावकों को आरोपित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित अभिभावकों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इलम सिंह पंवार का कहना है कि आरोपित प्रदीप को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
दिव्यांग शिक्षक विकास को सीएम करेंगे सम्मानित, नवाचार से बदली छात्रों की किस्मत
मेरठ में यात्रियों का हाल बेहाल, 3 घंटे से ज्यादा लेट हुई शटल ट्रेन; जानें क्यों हो रही देरी
मेरठ: हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह वारदात, बातों में उलझाकर महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, छावनीट परीक्षा सहित इन मुद्दों पर की मांग
UP Board 2026 परीक्षा: मेरठ में 99 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आपत्ति; पूरी लिस्ट जारी
मेरठ की सड़कों पर दिखेगी प्राकृतिक छटा, वर्टिकल गार्डन और झरने बढ़ाएंगे सुंदरता
मेरठ में बड़ा फ्रॉड: 151 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर, व्यापारियों ने दर्ज कराया केस
शर्मनाक: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दारोगा ने फूंक दी महिला की स्कूटी और बाइक
