0

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, एजेंट ने तंग आकर दी जान

By Nov 28, 2025

कन्नौज। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक टूरिस्ट बस एजेंट को ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ा। युवक द्वारा कुकर्म का वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। इस बदनामी से आहत होकर एजेंट ने बुधवार रात गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति टूरिस्ट और निजी बसों की बुकिंग का एजेंट का काम करता था। सूत्रों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले घर में ही वह एक युवक से कुकर्म कर रहा था। इस दौरान युवक के एक साथी ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद से युवक एजेंट से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था और रुपये न देने पर वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

बुधवार सुबह युवक ने अपनी धमकी को अंजाम देते हुए एजेंट का अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। वीडियो वायरल होने से एजेंट बुरी तरह आहत और शर्मिंदा हो गया। बदनामी का बोझ न सह पाने की वजह से उसने बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और चीख-पुकार मच गई।

घटना के दूसरे दिन गुरुवार को स्वजन ने पुलिस को किसी भी तरह की सूचना दिए बिना ही अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, घटना के दूसरे दिन जब वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस तक पहुंचा, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। सकरावा थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि अधेड़ ने आत्महत्या की है, जिसकी जानकारी थाने में नहीं दी गई थी। कुकर्म के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है, तो निश्चित रूप से मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नशे में धुत युवक ने ली किशोरी की जान, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चला रहे...
By Amit Sagar Nov 28, 2025

साझा करें