शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, ₹1 लाख ठगे, पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू
बरेली में एक विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से ₹1 लाख की ठगी भी की। पीड़ित महिला की शिकायत पर बारादरी थाने में आरोपी शोएब और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी शोएब की तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाह करीब दो साल पहले हुआ था, लेकिन एक साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद महिला अकेली थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात चावल मंडी निवासी शोएब से हुई। आरोप है कि शोएब ने खुद को अविवाहित बताते हुए महिला से शादी करने की इच्छा जताई और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
महिला का आरोप है कि शोएब ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए और उसके घर पर भी आने-जाने लगा। इसी बीच, शोएब ने बातों में फंसाकर महिला से ₹1 लाख की रकम भी ऐंठ ली। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शोएब मुकरने लगा। पैसे वापस मांगने पर भी वह टालमटोल करने लगा।
परेशान होकर जब महिला ने आरोपी शोएब के घर जाकर शिकायत करनी चाही तो उसके पिता भूरा और मां ने महिला के साथ गाली-गलौच की और मारपीट कर उसे घर से धक्के मारकर निकाल दिया।
इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। बारादरी पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी शोएब और उसके माता-पिता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शोएब की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक: दूध कारोबारी पर हमला, नगर निगम की लापरवाही पर सवाल
ई-बसों के बाद ‘जनता सेवा’ का सहारा, बरेली में कम किराए में सफर का मौका
बरेली मंडल के खेतों का ‘सोना’ घट रहा: 72,800 नमूनों की जांच में खुलासा
बरेली कॉलेज की ‘लाल इमारत’ का अनछुआ इतिहास अब डाक्यूमेंट्री में, 26 जनवरी को होगा प्रसारण
एफेरेसिस मशीन ‘खून’ चूस रही: ड्रग विभाग की सुस्ती से मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
