चंडीगढ़ में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, कोहरे का सितम जारी, 17 जनवरी तक स्कूल बंद
By
Jan 13, 2026
चंडीगढ़ में कोहरे और कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिसके चलते प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी तक बढ़ा दिया है। पहले यह अवकाश 14 जनवरी को समाप्त होना था, लेकिन गिरते तापमान और सुबह के समय अत्यधिक ठंड को देखते हुए छात्रों के बीमार पड़ने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
यह आदेश शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में और भी निर्णय लिए जा सकते हैं। छुट्टियों के बावजूद, वर्तमान में स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
