स्पोर्ट्स एज मेरठ का शुभारंभ: खेल-खिलाड़ियों के विकास का नया मॉडल
मेरठ, 27 नवंबर: खेल अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से ‘स्पोर्ट्स एज मेरठ’ का भव्य शुभारंभ 29 नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी द्वारा किया जाएगा। इस नई पहल के माध्यम से मेरठ को भारत के एक प्रमुख ‘स्पोर्ट्स हब’ के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। यह मॉडल न केवल खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि उद्यमिता और रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।
‘स्पोर्ट्स एज मेरठ’ की शुरुआत से मेरठ की खेल सामग्री विनिर्माण क्षमताएं वैश्विक मंच पर और अधिक सुदृढ़ होंगी। इसके साथ ही, स्थानीय युवाओं और श्रमिकों को उद्योग-प्रासंगिक कौशल में प्रशिक्षित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे वे खेल उद्योग के विभिन्न पहलुओं, जैसे विनिर्माण, डिजाइन, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में योगदान दे सकें। यह पहल प्रतिभाशाली युवाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और रोजगार प्राप्ति के अवसरों को और अधिक सुलभ बनाएगी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लेज़र स्किल काउंसिल तथा ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे इस नई दिशा का हिस्सा बन सकें और मेरठ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला सकें।
मेरठ: वॉलीबॉल खेलते पूर्व प्रधान के बेटे की सीने में दर्द उठने से मौत
ओडीएल और प्राइवेट परीक्षा पर छात्रों का असमंजस, जल्द शुरू करने की मांग
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग, अधिवक्ताओं ने किया सांसदों का घेराव
पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की मांग, अधिवक्ताओं ने सांसद इकरा हसन से मांगा समर्थन
मेरठ में बंदरों का आतंक: छत से गिरी युवती, रोडवेज बसों में भी मचा रहे उत्पात
सफलता के अचूक मंत्र: लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच से मिलेगी कामयाबी
मेरठ में 2241 गरीबों का पक्के घर का सपना होगा साकार
मेरठ में 2241 गरीबों का पक्के घर का सपना होगा साकार
