मेरठ: वॉलीबॉल खेलते पूर्व प्रधान के बेटे की सीने में दर्द उठने से मौत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सरधना क्षेत्र के खिर्वा-जलालपुर गांव में वॉलीबॉल खेलते समय एक युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय दिलशाद कुरैशी के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व प्रधान सगीर कुरैशी के पुत्र थे।
ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार शाम दिलशाद गांव के बाहरी छोर पर स्थित खेल मैदान में अन्य युवकों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान कुछ देर आराम करने के लिए मैदान के किनारे बैठे दिलशाद को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। वह अचेत होकर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद युवकों ने तुरंत घटना की सूचना दिलशाद के परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर मोदीपुरम स्थित एसडी ग्लोबल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद दिलशाद को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई इरफान ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, दिलशाद की मौत संभवतः हार्ट फेल होने के कारण हुई है। दिलशाद हैदराबाद में कपड़ों का व्यवसाय करते थे और शुक्रवार की सुबह ही उन्हें वापस हैदराबाद जाना था। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दिलशाद अपने पीछे पत्नी शबनम और छह बच्चों माज, जैद, रुकैया, अबुजर, उजैफ और अली को छोड़ गए हैं।
शुक्रवार को गमगीन माहौल में दिलशाद के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, खासकर खेल के मैदान में इस तरह की अचानक मौतों ने चिंता बढ़ा दी है।
ओडीएल और प्राइवेट परीक्षा पर छात्रों का असमंजस, जल्द शुरू करने की मांग
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग, अधिवक्ताओं ने किया सांसदों का घेराव
पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की मांग, अधिवक्ताओं ने सांसद इकरा हसन से मांगा समर्थन
मेरठ में बंदरों का आतंक: छत से गिरी युवती, रोडवेज बसों में भी मचा रहे उत्पात
सफलता के अचूक मंत्र: लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच से मिलेगी कामयाबी
मेरठ में 2241 गरीबों का पक्के घर का सपना होगा साकार
मेरठ में 2241 गरीबों का पक्के घर का सपना होगा साकार
मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ एप की समस्या, 28 तक जमा करें प्रपत्र वरना कटेगा नाम
