0

लखनऊ की कूड़ा निस्तारण तकनीक का रूस करेगा इस्तेमाल, बनी सहमति

By Jun 25, 2026

रूसी प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ नगर निगम की कूड़ा निस्तारण तकनीक और प्रबंधन प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मॉडल का अध्ययन कर अपने देश में भी इसकी उपयोगी तकनीकों एवं कार्यप्रणाली को अपनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छ एवं सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की।

इस तकनीकी आदान-प्रदान से न केवल लखनऊ की अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, बल्कि यह अन्य देशों के लिए भी एक मिसाल पेश करेगा। रूसी प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात के दौरान बायो-माइनिंग, बायो-रिमेडिएशन, लैंडफिल पुनर्वास, वेस्ट-टू-वैल्यू तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

टेकपॉलिमर ग्रुप ऑफ कंपनीज़, रूस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम द्वारा अपनाई जा रही कूड़ा निस्तारण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लीगेसी वेस्ट के बायो-माइनिंग, बायो-रिमेडिएशन, लैंडफिल पुनर्वास, लीचेट ट्रीटमेंट, वेस्ट-टू-वैल्यू तथा वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने भविष्य में तकनीकी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान एवं पर्यावरण अनुकूल कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिता की भूमिका की जांच जारी

चिनहट पुलिस ने एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में महताब अली को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पीड़िता द्वारा 23 जून को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद...
By Jun 25, 2026

साझा करें