पायल गेमिंग के वायरल वीडियो पर बवाल, कौन है उनका ‘रूमर्ड बॉयफ्रेंड’ पर्व सिंह?
मशहूर गेमर पायल धारे, जिन्हें पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है, हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर एक कथित निजी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दुबई में शूट किया गया बताया जा रहा है। इस वीडियो को पायल गेमिंग से जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया।
इस वायरल वीडियो विवाद के बाद, लोगों की दिलचस्पी पायल गेमिंग की निजी जिंदगी में बढ़ गई है। गूगल पर उनके कथित बॉयफ्रेंड के नाम को लेकर खूब सर्च किया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल अपने साथी गेमर पर्व सिंह (ReGaLToS) को डेट कर रही हैं। 25 वर्षीय पर्व सिंह भी एक कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 975k फॉलोअर्स हैं। हालांकि, न तो पायल और न ही पर्व ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की है।
छत्तीसगढ़ की रहने वाली पायल धारे भारत की प्रमुख ऑनलाइन गेमिंग क्रिएटर्स में से एक हैं। उन्होंने 2019 में PUBG और BGMI के साथ गेमिंग की दुनिया में कदम रखा। इन वर्षों में, पायल ने एक बड़ा फैनबेस बनाया है और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह S8UL Esports से भी जुड़ी हुई हैं और उन्हें बेस्ट फीमेल गेमर, फीमेल स्ट्रीमर ऑफ द ईयर जैसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वह 3 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेमर भी हैं।
विवाद बढ़ने पर पायल गेमिंग ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका वायरल वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी व्यक्तिगत और परेशान करने वाली बात पर सार्वजनिक रूप से बोलना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन एक सामग्री प्रसारित हो रही है जो मेरे नाम और छवि को एक वीडियो से जोड़ती है। मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहती हूं कि वीडियो में दिख रही व्यक्ति मैं नहीं हूं, और इसका मेरे जीवन, मेरे विकल्पों या मेरी पहचान से कोई संबंध नहीं है।”
