0

मेसी के भारत दौरे पर बवाल: कोलकाता में फैंस ने तोड़ी कुर्सियां, हैदराबाद में राहुल गांधी से मिले; आज सचिन से होगी मुलाकात

By Dec 14, 2025

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल लियोनल मेसी भारत में 3 दिन के ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। शनिवार को दौरे के पहले दिन वे कोलकाता और हैदराबाद में फैंस से मिले। वहीं आज मुंबई में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और फुटबॉलर सुनील छेत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई बड़े सेलिब्रिटीज मेसी से मिलने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे मेसी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह 11 बजे उन्होंने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी मौजूद रहे। सॉल्ट लेक स्टेडियम में वे करीब 1 घंटा रुकने वाले थे, लेकिन 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए। इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे भगदड़ जैसे हालात भी बन गए।

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने माफी मांगी इस पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी। ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा कि मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आयोजकों ने वादा किया है कि वे टिकट का पैसा वापस कर देंगे। भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि यह उनका इवेंट नहीं है।

मेसी दोपहर 2 बजे कोलकाता से निकले और शाम करीब 5 बजे हैदराबाद पहुंचे। वे रात 8 बजे उप्पल स्टेडियम पहुंचे। यहां साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों की ओर फुटबॉल फेंकी। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मेसी से मिले।

यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी को 4 शहरों का दौरा करना है। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।

इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस इवेंट की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। यह कदम उन्होंने तब उठाया, जब फैंस ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा कि टिकट बहुत महंगे हैं, इसके चलते वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख भी नहीं पाएंगे। राज्यपाल को लोक भवन में कई फोन कॉल और ई-मेल मिले थे। फैंस ने बताया कि टिकटों की कीमत उनकी पहुंच से बाहर है। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुरादाबाद में विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त पीटा

भाजपा के मुरादाबाद नगर विधायक रितेश गुप्ता के भाई और ज्वैलरी व्यापारी अमित गुप्ता पर कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

सबको चौंकाया! बिहार के नितिन नवीन को मिली बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को बिहार के मंत्री नितिन नवीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नवीन, जो वर्तमान में नीतीश कुमार के...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

आगरा के शमसाबाद में समोसे और मिठाई के पैसे मांगने पर एक दबंग ग्राहक ने मिठाई की दुकान के मालिक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया, जबकि आरोपी घटना को...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व दिनदहाड़े चांदी कारोबारी से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी और चुनाव आयोग पर अपना हमला तेज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन कानूनों को निरस्त करेगी और पूर्वव्यापी रूप से बदलेगी जो, उनके अनुसार, चुनाव...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’

बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताईं और अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

‘मेरा खून खौल गया… ‘Adivi Sesh ने धुरंधर के बारे में कह दी ऐसी बात, आदित्य धर ने दिया जवाब

तेलुगु अभिनेता आदिवी शेष ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ करने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी बन गए हैं। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन,...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

नोएडा में प्रदूषण का ‘ग्रेप 4’ कहर: AQI 400 पार होते ही इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने GRAP स्टेज 4 लागू होने के बाद स्कूलों के लिए बड़े बदलावों की घोषणा की है। प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के कारण, प्रशासन ने स्कूलों को...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

साझा करें