RJD ने बाबरी मस्जिद विध्वंस पर शोक जताया, बाबा साहेब को किया नमन
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पटना स्थित राजद कार्यालय में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर, राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस को एक दुखद घटना बताते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने इसे ‘बाबरी मस्जिद शहादत दिवस’ के रूप में मनाया। यह घटना उस समय हुई थी जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर विवादित ढांचे को आंशिक रूप से ढहा दिया गया था।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान राष्ट्र निर्माता भी थे। उन्होंने आजीवन शोषणविहीन और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष किया और छुआछूत तथा सामाजिक विषमता के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस कार्यक्रम में शिवचंद्र राम, डॉ. तनवीर हसन, डॉ. शमीम अहमद, चंद्रशेखर, रणविजय साहू, एजाज अहमद, मदन शर्मा सहित कई अन्य राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने मिलकर कथित बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने की बात सामने आने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिससे इस पर सियासत भी गरमा गई है।
सीबीआई के नाम पर ठगी: पटना एयरपोर्ट से दो जालसाज गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
बिहार SC/ST छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: UPSC/BPSC मुख्य परीक्षा हेतु 1 लाख तक की आर्थिक सहायता
जेपी गंगा पथ पर लगेंगे 20 फीट ऊंचे भव्य गेट, गंगा के 11 पौराणिक नाम होंगे उकेरे
बिहार में बढ़ी ठंड: पछुआ हवा ने गिराया पारा, 30 जिलों में तापमान में गिरावट
पटना में ऑटो-ई-रिक्शा के लिए तीन जोन तय, जाम और भीड़ पर लगेगी लगाम
रूस में भारतीय मूल के विधायक: पुतिन की पार्टी से अभय कुमार सिंह की अनोखी यात्रा
