0

सर्वाइकल कैंसर से बचाव: रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने 10 बालिकाओं को लगवाया फ्री HPV Vaccine

By Jun 27, 2026

रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस पहल के तहत, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 10 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine) का निःशुल्क टीका लगाया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए क्लब की अध्यक्ष डॉ. परनिता बंसल ने बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत प्रभावी तरीका है। डॉ. बंसल ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी बीमारी के उपचार से बेहतर उसका बचाव होता है, इसलिए जागरूकता और समय पर टीकाकरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सचिव डॉ. शर्मिला पंजवानी और कोषाध्यक्ष मंजूषा चंद्रा ने बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए गैलेक्सी हॉस्पिटल के चिकित्सकों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शालिनी अग्रवाल, डॉ. सुनीता मल्होत्रा, डॉ. नीलम मल्होत्रा और मीनाक्षी मोहन भी उपस्थित रहीं। इस टीकाकरण अभियान से भविष्य में कई बालिकाओं को गंभीर बीमारी से बचाने में मदद मिलेगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दलित बेटी की बारात रोकने का आरोप, फतेहपुरसीकरी में पुलिस सुरक्षा में चढ़त, Agra News

फतेहपुर सीकरी के नूरपुर गांव में एक दलित परिवार की बेटी की बारात चढ़ाई के दौरान रोके जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों पर बारात की...
By Jun 27, 2026

साझा करें