0

UP में जमीन विवादों को खत्म करने की तैयारी! चकबंदी से पहले रोवर मशीन से बनेगा ई-नक्शा, जानें क्या है नया नियम

By Dec 9, 2025

चकबंदी प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अब ई-नक्शा तैयार किया जाएगा। रोवर मशीनों की मदद से बनाए गए इन नक्शों का पुराने नक्शों से मिलान कर चकबंदी पूरी की जाएगी। विवाद कम करने के लिए पहले चरण में कुछ जिलों में रोवर मशीनों से ई-नक्शे तैयार किए जाएंगे, जबकि अभी चकबंदी पुराने नक्शों के आधार पर हो रही है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चकबंदी की प्रक्रिया को और सरल व पारदर्शी बनाने के लिए ई-नक्शा तैयार कराया जाएगा। इस नक्शे का मिलान पुराने नक्शे से करके चकबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ई-नक्शा तैयार करने के लिए रोवर मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चकबंदी को लेकर होने वाले विवादों को समाप्त करने के लिए पहले चरण में कुछ जिलों में रोवर मशीनों से ई-नक्शे तैयार किए जाएंगे।

वर्तमान में पुराने नक्शों के आधार पर ही चकबंदी की जा रही है। इससे यह नहीं पता चल पाता है कि भूमि की क्या स्थिति है। प्रभावशाली लोग अपने हिसाब से जमीनों की पैमाइश करा लेते हैं और सामान्य ग्रामीण को यह शिकायत रहती है कि उनका हक मारा जा रहा है। इसीलिए उच्च स्तर पर तय किया गया है कि चकबंदी कराने से पहले प्रत्येक गाटे का नया नक्शा तैयार कराया जाएगा। नक्शा तैयार करने के लिए रोवर प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए भूमि के चारों कोने पर रिफ्लेक्टर राड लगाए जाते हैं और इससे सटीक नक्शा तैयार हो जाता है।

प्रत्येक गाटे का नए सिरे से नक्शा होगा तैयार
इसमें यह भी देखा जाएगा कि ग्राम समाज की भूमियों में जैसे बंजर, परती और हरित क्षेत्र की कितनी भूमि है। नए सिरे से चकबंदी कराने के बाद काफी हद तक सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटेंगे और इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा। चकबंदी आयुक्त हृषिकेश भास्कर याशोद कहते हैं कि चकबंदी को लेकर आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रत्येक गाटे का नए सिरे से नक्शा तैयार कराया जाएगा।

इसे लिए रोवर मशीन का सहारा लिया जाएगा। इससे सटीक नक्शा तैयार हो जाएगा। इससे चकबंदी को लेकर होने वाले विवाद तो खत्म होंगे ही, साथ में किसकी कितनी भूमि कहां है उसका वास्तिक रूप से पता चल जाएगा। पहले चरण में इसे कुछ गांवों में माडल के तौर पर कराया जाएगा और इसकी सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही चकबंदी के सभी नक्शों को डिजिटल किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ खाकी ही खाकी को चुनौती दे रही है। एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में, विभाग के भीतर ही 'जुगाड़ू' दारोगाओं...
By Dec 9, 2025

कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल

वाराणसी से कफ सिरप तस्करी के मामले में शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह विदेश भागने की फिराक में था। कोलकाता से विमान से बिहार के पटना...
By Dec 9, 2025

UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को किया था। इस परीक्षा में 19 लाख 41 हजार 993 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था,...
By Dec 9, 2025

लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित विजयपुर में मंगलवार देर रात एक बेकरी में रखे एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बेकरी से ऊंची लपटें उठने...
By Dec 9, 2025

PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर सकते हैं, जिससे सिंचाई के लिए...
By Dec 9, 2025

साझा करें