0

7 लाख मतदाताओं को नोटिस की तैयारी! अगर 2003 की जानकारी नहीं दी तो कट जाएगा नाम, प्रशासन की अपील

By Dec 10, 2025

मेरठ में जिला प्रशासन मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में जुटा है। वर्तमान मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कराना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। अधूरे गणना प्रपत्रों के कारण अभी तक जनपद में 50 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों की ही मैपिंग हो सकी है। जबकि 73 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरकर वापस जमा हुए हैं। सात लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी नहीं है, जिसके कारण उनकी मैपिंग नहीं हुई है।

ऐसे मतदाताओं से जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अब फोन का सहारा लिया है। इन्हें फोन करके अपील की जा रही है कि अपना वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण तुरंत अपने क्षेत्र के बीएलओ को नोट करा दीजिए। जनपद में वर्तमान में कुल 26.99 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 19.75 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरकर वापस मिले हैं। इनमें से सात लाख के प्रपत्र अपूर्ण हैं। इसके अलावा, लगभग छह लाख मतदाता बीएलओ को मौके पर नहीं मिले हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डबल नाम वाले मतदाता शामिल हैं।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि 11 दिसंबर तक की समयसीमा के भीतर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की मैपिंग करा ली जाए। इसके लिए सभी बीएलओ को एक-एक मतदाता से संपर्क करके वर्ष 2003 का विवरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने अपूर्ण गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं को फोन भी कराना शुरू किया है। अगर मतदाता विवरण नहीं देते हैं, तो 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद नोटिस भेजे जाएंगे। इन नोटिस के जवाब में मतदाताओं को अपना, अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी से संबंधित वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण उपलब्ध कराना होगा, साथ ही भारतीय नागरिकता साबित करनी होगी। गहन जांच के बाद ही मतदाता सूची में फिर से नाम जोड़ा जा सकेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल

मेरठ के अब्दुल्लापुर में क्लीनिक चलाने वाली डॉ. शीबा खान ने 6 दिसंबर को लेकर इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो प्रसारित किया। इस वीडियो में बाबरी मस्जिद पर एक मुस्लिम नेता का भड़काऊ बयान था,...
By Dec 10, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 16 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में रविवार रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने रुकने के बजाय...
By Dec 10, 2025

1971 युद्ध की गौरवगाथा: पाइन डिव ने जेसोर फतह कर पाकिस्तान को चटाई धूल, 94 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण

पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना के अत्याचार से कराह रही जनता को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से भारत ने 1971 में निर्णायक कदम उठाया। आपरेशन कैक्टस लिलि में महज 13 दिन में भारतीय...
By Amit Sagar Dec 10, 2025

वायु सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर का काला धंधा! कारतूस तस्करी में गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश

भारतीय वायु सेना के एक जवान पर गंभीर आरोप लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय शूटर और कारपोरल आमिर रिजवी को कारतूसों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब उसके...
By Dec 10, 2025

ठंड में शराब पीने से हो सकता है हाइपोथर्मिया! डॉक्टर बोले- शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल, जानलेवा है यह गलती।

यदि आप एल्कोहल लेते हैं तो ठंड के मौमस में सतर्कता बरतें। एल्कोहल का सेवन न करें। इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। हाइपोथर्मिया की संभावना बन सकती है। शीतलहर के मद्देनजर लोगों...
By Dec 10, 2025

शताब्दी एक्सप्रेस का बदला रूट, साबरमती एक्सप्रेस अब मेरठ से चलेगी

देहरादून स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते शताब्दी और साबरमती एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...
By Dec 10, 2025

स्कूल में ‘शराबी मास्साब’ का हंगामा, बच्चों के स्वजन से भी की बदसलूकी, पुलिस को सौंपा गया

मेरठ के माछरा ब्लाक के गांव पसवाड़ा स्थित प्राइमरी विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को शिक्षक हंसवीर ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। शिक्षक स्कूल टाइम से देरी से पहुंचा और नशे की हालत...
By Dec 10, 2025

स्मार्ट मीटर यूजर्स के लिए जरूरी खबर! तुरंत करें ये काम, वरना कट सकती है बिजली

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने मेरठ सहित अपने 14 जनपदों में स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलने का अभियान तेज कर दिया है। यह कदम उपभोक्ताओं को बिजली के उपयोग पर बेहतर...
By Dec 10, 2025

साझा करें