0

Prayagraj crime news: पान मसाला थूकने का विरोध करने पर दंपति से मारपीट, मंगलसूत्र लूटने का आरोप

By Mar 10, 2026

प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मकराबर्टगंज इलाके में घर के सामने पान मसाला थूकने का विरोध करने पर एक दंपति के साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता नीलम के अनुसार, उनके पड़ोसी राजमन और उनके साले बऊवा अक्सर उनके घर के सामने बाइक खड़ी कर रास्ता रोक देते थे। 28 जनवरी की सुबह राजमन ने घर के सामने पान मसाला थूक दिया। जब नीलम ने इसका विरोध किया, तो राजमन, उनकी पत्नी रंजना और बऊवा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर नीलम के पति गंगासागर बचाने आए, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। नीलम का आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उनका मंगलसूत्र तोड़कर छीन लिया।

पीड़िता ने बताया कि पहले पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया, जिसके आदेश पर अब कर्नलगंज थाने में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें