मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 16 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
By
Dec 10, 2025
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में रविवार रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बदमाश की पहचान फकरुद्दीन उर्फ फकरू पुत्र यूनुस निवासी सिखेड़ा थाना इंचौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस बदमाश पर लूट, हत्या और रंगदारी सहित 16 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद की है।
अगली खबरें
‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल
7 लाख मतदाताओं को नोटिस की तैयारी! अगर 2003 की जानकारी नहीं दी तो कट जाएगा नाम, प्रशासन की अपील
1971 युद्ध की गौरवगाथा: पाइन डिव ने जेसोर फतह कर पाकिस्तान को चटाई धूल, 94 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
वायु सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर का काला धंधा! कारतूस तस्करी में गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश
ठंड में शराब पीने से हो सकता है हाइपोथर्मिया! डॉक्टर बोले- शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल, जानलेवा है यह गलती।
शताब्दी एक्सप्रेस का बदला रूट, साबरमती एक्सप्रेस अब मेरठ से चलेगी
स्कूल में ‘शराबी मास्साब’ का हंगामा, बच्चों के स्वजन से भी की बदसलूकी, पुलिस को सौंपा गया
स्मार्ट मीटर यूजर्स के लिए जरूरी खबर! तुरंत करें ये काम, वरना कट सकती है बिजली
