Poco C85 5G भारत में 9 दिसंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Poco C85 5G स्मार्टफोन भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। चीनी स्मार्टफोन मेकर ने लॉन्च से पहले ही फोन के डिस्प्ले साइज, रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट का खुलासा कर दिया है। यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर तीन कलर ऑप्शन- मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक में बेचा जाएगा। टीजर से पता चला है कि इसकी थिकनेस 7.99mm होगी। Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि हुई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये 106 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक देगी।
Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने खुलासा किया है कि अपकमिंग Poco C85 5G में 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 810 nits तक की पीक ब्राइटनेस और HD+ रेजोल्यूशन होगा। फ्लिपकार्ट पर Poco C85 5G माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है और ये कन्फर्म किया गया है कि फोन की स्क्रीन कई TUV सर्टिफिकेशन के साथ आएगी, जिसमें लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन शामिल हैं। इसमें बेहतर आउटडोर लिसनिंग के लिए 200 परसेंट सुपर वॉल्यूम मोड भी होगा।
Poco C85 5G में 6,000mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये 29 घंटे से ज्यादा ‘सोशल मीडिया’ ब्राउजिंग, 16 घंटे से ज्यादा Instagram Reels स्क्रॉलिंग, 106 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक और 23 घंटे से ज्यादा WhatsApp मैसेजिंग ऑफर करेगी। यह 33W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco C85 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर होगा, जिसमें दो Arm Cortex A76 कोर और छह Arm Cortex A55 कोर हो सकते हैं, जो 2.20GHz की पीक क्लॉक स्पीड देंगे। स्मार्टफोन के Android 16 पर चलने की उम्मीद है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
