PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर सकते हैं, जिससे सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भरता कम होती है। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए इस योजना में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन करना संभव नहीं होगा।
उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार के अनुसार, इस योजना के तहत सोलर पंप पर 60 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है, जबकि 40 प्रतिशत राशि किसान को स्वयं वहन करनी होगी। यह अनुदान किसानों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे वे कम लागत में सिंचाई के आधुनिक साधन अपना सकते हैं।
आवेदन करने के लिए किसानों को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद, ‘अनुदान पर सोलर पंप के लिए बुकिंग करें’ लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग के दौरान 5000 रुपये की टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। बुकिंग कंफर्म होने पर इसकी सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
अब सिर्फ 5 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, RTO में उमड़ी आवेदकों की भीड़; जानिए क्या है नया नियम
