पटना: अतिक्रमण हटाने में बाधा डाली तो खैर नहीं, DM ने दी सख्त चेतावनी, दर्ज होगी FIR
पटना जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान बाधा डालने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का निरीक्षण करने और फालोअप टीम को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
अभियान में जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हैं। शनिवार को विभिन्न अंचलों में चलाए गए अभियान में 66,900 रुपये जुर्माना वसूला गया। जगदेव पथ सब्जी मंडी से रूकनपुरा पुल के नीचे तक तथा जगदेव पथ से बीएमपी रोड के दोनों तरफ अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
पाटलिपुत्र अंचल में बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल, राजीव नगर, पाटलिपुत्र गोलम्बर, पुलिस लाइन, गांधी मैदान से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। बांकीपुर अंचल में कदमकुआं एवं सब्जी बाग तथा पटना सिटी अंचल में पटना साहिब स्टेशन होते हुए मोर्चा रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने विशेष अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए पांच सदस्यीय मानीटरिंग सेल का गठन किया है। इसमें पुलिस अधीक्षक, यातायात, अपर जिला दण्डाधिकारी, नगर व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था, अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम व सिटी मजिस्ट्रेट सह प्रभारी दंडाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष शामिल हैं।
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा
बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’
पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!
