पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी थिएटर में कर रहीं डेब्यू, ‘लैलाज’ से करेंगी शुरुआत
बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड और ओटीटी के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया से लेकर ‘स्त्री’ के रूद्र तक, हर किरदार को उन्होंने जीवंत कर दिया है। अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ मिलकर ‘रूपकथा रंगमंच’ नाम से एक नया थिएटर प्रोडक्शन बैनर लॉन्च किया है। इसी बैनर तले उनका पहला प्रोजेक्ट ‘लैलाज’ नामक एक थिएटर प्ले आ रहा है, जो फैज मोहम्मद खान द्वारा निर्देशित है। इस प्ले की सबसे खास बात यह है कि 18 वर्षीय आशी त्रिपाठी इसी के माध्यम से रंगमंच पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस प्ले में मुख्य भूमिका निभाएंगी और लाइव परफॉर्मेंस देंगी।
आशी के इस नए सफर को लेकर उनके पिता पंकज त्रिपाठी बेहद उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है कि आशी ने अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना है। यह प्ले थिएटर में पंकज त्रिपाठी की भी वापसी का प्रतीक है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत इसी माध्यम से की थी।
हालांकि, ‘लैलाज’ आशी त्रिपाठी का पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट नहीं है। पिछले साल उन्होंने मैनाक भट्टाचार्या के निर्देशन में बने म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। आशी लाइमलाइट से थोड़ी दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन वे एक्टिंग के क्षेत्र में लगातार मेहनत और तैयारी कर रही हैं। फिलहाल, वह म्यूजिक वीडियो और थिएटर में सक्रिय हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उनके बॉलीवुड डेब्यू का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
निकाय चुनाव में 50% से अधिक आरक्षण नहीं, SC ने महाराष्ट्र को लगाई फटकार
नशे में धुत युवक ने दी नौसेना गोदी पर आतंकी हमले की धमकी, पुलिस ने दबोचा
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2025: क्यों मनाते हैं, इतिहास और महत्व
धर्मेंद्र के समधीन, 90 देशों की यात्री, माधुरी दीक्षित से घर खरीदा
हुमा कुरैशी और रचिता सिंह का किसिंग मोमेंट वायरल, हिमेश के कॉन्सर्ट में दिखी केमिस्ट्री
राजनीति में आने से पहले मुकेश सहनी का बॉलीवुड कनेक्शन: सलमान-शाहरुख के साथ काम
आराध्या बच्चन की पढ़ाई: धीरूभाई अंबानी स्कूल में फीस जानकर हैरान रह जाएंगे आप
दाऊद इब्राहिम की ड्रग पार्टियों में बॉलीवुड हस्तियों के नाम आए सामने
