भगवान महावीर का पलना महोत्सव: जैन समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
कोसीकलां में जैन समाज ने 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव को पलना महोत्सव के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया और महिला जैन संघ द्वारा भगवान महावीर के जन्म से जुड़ी बधाइयां गाई गईं। समाज के लोगों ने पालने में भगवान के दर्शन कर स्वयं को धन्य माना।
शेखान मोहल्ला स्थित पांडे वाली जैन पंचायती मंदिर से एक प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यहां भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। सांयकाल में आयोजित पलना महोत्सव में महिलाओं ने भगवान महावीर का पालना झुलाते हुए भजन गाए। आरती के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी।
इस धार्मिक आयोजन में सभी ने भगवान महावीर के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुभाषचंद जैन, कैलाश चंद जैन, सपना जैन, निर्मला जैन, उर्मिला जैन, सोभराज जैन, विजेन्द्र जैन, सतीष जैन, गिरीष जैन और नवीन जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस उत्सव का आयोजन स्थानीय जैन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक अवसर था।
