देश की सबसे बड़ी एयरलाइन में हाहाकार! 70 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल, करोड़ों का नुकसान
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में क्रू की कमी के चलते 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को बेंगलुरु और मुंबई एयरपोर्ट से आने वाली फ्लाइट्स भी इन कैंसिलेशन में शामिल थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा मुख्य रूप से क्रू की कमी के कारण हुआ।
सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की कई फ्लाइट्स अलग-अलग एयरपोर्ट पर लेट हो गईं, क्योंकि एयरलाइन को अपनी फ्लाइट्स चलाने के लिए क्रू की कमी हो रही थी। आज इंडिगो की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation Limited के शेयर NSE पर 1.73 % गिरकर 5,599.00 रुपये के स्तर पर बंद हुए।
एयरलाइन के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान में कहा, “पिछले कुछ दिनों में टेक्नोलॉजी की दिक्कतों, एयरपोर्ट पर भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों जैसी कई वजहों से हमारी कई फ्लाइट में देरी हुई है और कुछ कैंसलेशन भी हुई हैं।”
एक सोर्स ने PTI को बताया, “FDTL नॉर्म्स के दूसरे फेज के लागू होने के बाद से इंडिगो को क्रू की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे एयरपोर्ट्स पर इसके ऑपरेशन्स में कैंसलेशन और भारी देरी हो रही है।”
FDTL नॉर्म्स में हफ्ते में आराम का समय बढ़ाकर 48 घंटे करना, रात के समय को बढ़ाना, और रात में लैंडिंग की संख्या को पहले के छह के मुकाबले सिर्फ़ दो तक सीमित करना शामिल है।
