0

बरेली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट: विजिबिलिटी शून्य, ऐसे करें बचाव!

By Dec 13, 2025

उत्तर प्रदेश के बरेली और तराई इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बहुत घने कोहरे और कम दृश्यता की चेतावनी दी है।

जिले में आगामी दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सफर के दौरान और घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय फाग लाइट का इस्तेमाल करें। आपातकालीन स्थिति में ही बाहर निकलें, जरूरत पड़ने पर चेहरे ढककर निकलें।

शुक्रवार सुबह भी बहुत घना कोहरा रहा, ऐसे में वाहन सवारों को फाग लाइट का सहारा लेना पड़ा। दृश्यता कम होने से वाहन रेंगते नजर आए। जिले में शुक्रवार को अधिकतम पारा 21.2 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह विद्यार्थी सड़क किनारे स्कूली वाहन का इंतजार करते दिखे। कोहरा अधिक होने से दोपहिया वाहन सवारों के लिए सर्दी का सितम दोहरा हो गया, कांपते हुए उन्हें सफर पूरा करना पड़ा।

प्रादेशिक मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में संभावित पुरवा हवाओं और आंशिक बादलों के कारण आगामी चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान निम्न क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण पश्चिमी उप्र के तराई इलाकों में पड़ रहे घने से बहुत घने कोहरे का दौर बिना किसी विशेष परिवर्तन के जारी रहने की संभावना है। इसे देखते आगामी दो से तीन दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद के दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिजली बिल माफी योजना का बड़ा असर: 18 हजार उपभोक्ताओं ने चुकाया 14 करोड़ का बकाया, जानें कैसे मिल रहा लाभ

उत्तर प्रदेश के बरेली में बिजली बिल राहत योजना में पहली बार मूल बकाये पर मिल रही 25 प्रतिशत छूट का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई है। अब तक 18,000 बकायेदार...
By Dec 13, 2025

साझा करें