0

कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मिली एक साल की बच्ची, कानपुर में थी मां; ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा

By Dec 10, 2025

बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक वर्ष पूर्व रहस्मयी तरीके से लापता हुई मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को कानपुर और बच्ची को बंगाल स्थित रेडलाइट एरिया से बरामद किया गया।

बताया गया कि 20 नवंबर को बच्ची को बरामद कर पुलिस लौट आई थी। उसकी मां का पता लगाने की कोशिश नहीं की गई। इस बीच स्वजन ने डीआइजी जयंतकांत से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराया। उन्होंने विशेष टीम गठित कर महिला को बरामद करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम यहां से रवाना हुई और बंगाल पहुंची। वहां छानबीन करने पर पता लगा कि महिला कानपुर में है। वैज्ञानिक और मानवीय श्रोतों से पता करते हुए कानपुर में रेडलाइट एरिया में छापेमारी कर महिला को भी बरामद कर लिया गया।

इससे पूर्व इस्लामपुर के आरोपित मो. हजीउल इस्लाम उर्फ आदिल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस को जांच में लगा कि दोनों मां-बेटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुई थी। डीआइजी ने कहा कि इस पूरे घटना की तह तक जांच की जा रही है। इसमें और भी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े तस्करों के जुड़े होने की संभावना है और इनका बड़ा नेटवर्क है। बेनीबाद थानाध्यक्ष को गहनता से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

बताया गया कि 30 नवंबर 2024 को महिला मायके आई थी, जहां से वह बेटी के साथ लापता हो गई थी। इस मामले में महिला के पिता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की साजिश का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि लगातार छानबीन के बाद महिला को बरामद किया गया है। बच्ची को स्वजन के इन्कार करने के बाद इस्लामपुर चाइल्ड वेलफेयर को सौंप दिया गया है। महिला को रविवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरपुर: नगर निगम की लापरवाही से परेशान ठेकेदार ने छोड़ा पार्किंग का ठेका, कहा- ‘वसूली करना असंभव’

मुजफ्फरपुर के मोतीझील पुल के नीचे स्थित पार्किंग स्थल से शुल्क की वसूली करने वाले नगर निगम द्वारा बहाल ठेकेदार ने ठेका छोड़ दिया है। ठेकेदार ने नगर निगम पर पार्किंग स्थल को अतिक्रमण से...
By Dec 10, 2025

लीची किसानों के लिए बुरी खबर: मिलीबग कीट से फसल को खतरा, उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर

मुजफ्फरपुर में लीची के बागों पर मिलीबग कीट का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह कीट आम के बागों को प्रभावित करने के बाद...
By Dec 10, 2025

बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव: लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू, B.Tech फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को भी मंजूरी

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। एलएलबी और प्री-लॉ कोर्स में लागू होने वाले सेमेस्टर सिस्टम के लिए तैयार किए गए ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को एकेडमिक काउंसिल...
By Dec 10, 2025

शर्मनाक! बिहार के स्कूल में छात्रों से शौचालय के लिए पानी मंगवाते शिक्षक, मिड डे मील में भी घोटाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में शिक्षकों की घोर लापरवाही और कुव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां शिक्षकों द्वारा छात्रों से शौचालय के लिए बाल्टी में पानी...
By Dec 10, 2025

ममता शर्मसार! बिहार में जन्म देने से पहले ही मां ने कर दिया नवजात का सौदा, आशा बनी बिचौलिया

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के कोइरिया निजामत गांव में एक मां ने एक मां ने मानवता को शर्मसार कर दिया। रानी देवी नामक महिला ने अपने नवजात पुत्र को जन्म देने से पहले ही...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: स्कूल जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर नगर टोंक पर सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टर-मरीज स्वजन विवाद: DM ने लिया कड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (SKMCH) में डाक्टरों और मरीजों के स्वजन के बीच आपसी सद्भाव और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज की सुविधाओं में...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर: 62 नए कॉलेजों के लिए आवेदन, क्या बदलेगी छात्रों की किस्मत?

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नए सत्र में कालेजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक स्तरीय महाविद्यालयों के संबंधन से संबंधित प्रस्तावों के लिए अब तक 62 महाविद्यालयों ने राज्य सरकार...
By Dec 10, 2025

साझा करें