Nivin Pauly की फिल्म Sarvam Maya Box Office पर हिट, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़
मलयालम सिनेमा के अभिनेता Nivin Pauly की फिल्म ‘सर्वम माया’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। 25 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही शानदार कमाई की है। फिल्म ने शुरुआती 7 दिनों में भारत में कुल 29.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। क्रिसमस और छुट्टियों के मौसम का फायदा फिल्म को मिला, जिससे इसकी कमाई में स्थिरता बनी रही।
फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जिसे संतोषजनक माना गया। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया। शुक्रवार को 3.9 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.85 करोड़ रुपये और रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 5.8 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, वीकेंड के बाद कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने 4.25-4.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सातवें दिन बुधवार को इसका कलेक्शन लगभग 3.5 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म ‘सर्वम माया’ एक फैंटेसी और कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन अखिल सत्यन ने किया है। फिल्म की कहानी एक महत्वाकांक्षी संगीतकार प्रभाेंदु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विदेश जाने की योजना विफल होने के बाद अपने गांव लौटता है। वहां उसकी मुलाकात एक रहस्यमय आत्मा ‘डेलुलु’ से होती है। फिल्म में Nivin Pauly के साथ Aju Varghese, Janardhanan और Riya Shibu जैसे कलाकार भी हैं।
वहीं, किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। 7वें दिन फिल्म ने 0.8 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 21.25 करोड़ रुपये हो गया है।
