0

उत्तराखंड में winter tourism को बढ़ावा देने की तैयारी, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नई योजना

By Sep 4, 2026

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई रूपरेखा तैयार की है जिसके तहत अब पर्यटन को केवल गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष विंटर टूरिज्म योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे स्थानीय कारोबारियों और होटल संचालकों को पूरे साल रोजगार के अवसर मिल सकें।

सर्दियों के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए औली में स्कीइंग, चोपता-तुंगनाथ में स्नो ट्रेकिंग, मुनस्यारी, दयारा बुग्याल और चकराता जैसी जगहों पर बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा होमस्टे, लोकल फूड और स्टारी नाइट्स जैसी गतिविधियों के जरिए यात्रियों को पहाड़ी संस्कृति का अनूठा अनुभव कराया जाएगा।

पर्यटन विभाग का मुख्य उद्देश्य 365 दिन पर्यटकों की आवाजाही बनाए रखना है, ताकि राज्य के आर्थिक विकास को निरंतर गति मिल सके। इस दिशा में एडवेंचर स्पोर्ट्स और साइकिलिंग अभियानों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की पहचान एक बेहतरीन एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो सके।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें