राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर अलीगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, aligarh news
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी सिलसिले में हरिगढ़ महानगर ब्रज प्रांत के तत्वावधान में अलीगढ़ के खैर रोड स्थित रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में एक विशेष ‘युवा संवाद’ aligarh news का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और वन्देमातरम के गान के साथ की गई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ब्रज प्रांत परंपरा लेखन प्रमुख सतीश समर्थ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को भाषा ज्ञान का पहला पाठ भारत ने ही पढ़ाया है। विश्व की सबसे पहली पुस्तक ऋग्वेद भारतीय संस्कृति का पूरी दुनिया को एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार को आधार मानकर देश की तरक्की में जुट जाएं। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता और समर्पण बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मेघा सिंघल ने युवाओं को विदेशी ताकतों और उनके द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमित करने वाले शब्दों से सावधान रहने की सलाह दी। इस तरह के आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर महानगर संघचालक अजय सर्राफ, विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, रतन कुमार मित्र, महानगर प्रचारक रामजी, भाग संघचालक गंगा प्रसाद और नगर कार्यवाह प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य शिक्षाविद और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
