Agra News: तहसील रोड पर गलत पार्किंग, 31 बाइक चालकों पर हुई कार्रवाई
By Amit Sagar
Sep 3, 2026
आगरा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। सदर तहसील के बाहर तहसील रोड पर बुधवार को तहसीलदार बलवंत कुमार उपाध्याय और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने अनाधिकृत रूप से खड़ी 31 बाइकों के चालान काटे। इस कार्रवाई के दौरान कुल 15,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
अधिकारियों ने रोड पर ठेले और दुकानदारों को भी निर्देशित किया कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें। इस तरह की कार्रवाई से आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी और सड़कों पर जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
