आगरा: सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल में रोबिन हेड बॉय व नियति हेड गर्ल, छात्र संसद का गठन
आगरा के सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल में नवीन छात्र संसद के गठन और पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान स्तुति पर आधारित समूह नृत्य से हुआ। इसके बाद स्कूल के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा और प्रबंधक सुनीता शर्मा ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया।
छात्र संसद में रोबिन तोमर को हेड बॉय और नियति बंसल को हेड गर्ल चुना गया। दीपक राजपूत को स्पोर्ट्स कैप्टन, आदित्य शाक्य को सीनियर बॉय प्रीफेक्ट, अंकिता कुमारी को प्रथम सीनियर प्रीफेक्ट और योगिता को द्वितीय सीनियर प्रीफेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस छात्र निकाय के गठन से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
राम चौधरी और निष्ठा वर्मा को जूनियर प्रीफेक्ट, वंशिका परमार और वैष्णवी शर्मा को अनुशासन प्रमुख, सौम्या और राहुल चौधरी को स्वच्छता निरीक्षक, यशिका और भाविन को सांस्कृतिक प्रभारी तथा आर्या अग्रवाल और संजना चारग को वेशभूषा प्रभारी बनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय और उप प्रधानाचार्य रीनू त्रिवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
