Neelam Giri और Kunickaa Sadanand ने पवन सिंह के गाने पर किया धांसू डांस, वीडियो हुआ वायरल!
बिग बॉस 19 का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स की चर्चा अभी भी जारी है। शो के विनर गौरव खन्ना की पार्टी के बाद, अब फरहाना भट्ट ने भी एक शानदार सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स मौजूद थे, सिवाय गौरव खन्ना और तान्या मित्तल के। पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन नीलम गिरी और कुनिक्का सदानंद का एक वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में नीलम गिरी और कुनिक्का सदानंद पैपराजी के सामने पोज दे रही हैं। कुनिक्का ने ब्लैक हाई-स्लिट ड्रेस पहनी है, जबकि नीलम पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में कुनिक्का, नीलम को कुछ इशारा करती हैं, जिसके बाद नीलम हंसने लगती हैं। फिर कुनिक्का अचानक पवन सिंह के एक गाने पर डांस करना शुरू कर देती हैं। नीलम भी उनका साथ देती हैं और दोनों मिलकर जमकर डांस करती हैं। उनका यह मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में पवन सिंह की तस्वीरें शेयर की हैं, वहीं कुछ ने हार्ट और फायर इमोजी भेजे हैं। फरहाना भट्ट की पार्टी में गौरव खन्ना की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। शो के दौरान फरहाना और गौरव के बीच कुछ खास बनती नहीं थी, शायद यही वजह है कि गौरव पार्टी में शामिल नहीं हुए। तान्या मित्तल ने भी शो से बाहर आने के बाद कहा था कि वह किसी भी कंटेस्टेंट से संपर्क में नहीं रहेंगी।
डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को किया सम्मानित, इस काम के लिए मिला नकद पुरस्कार
डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को दिया नकद पुरस्कार, IGRS में बेहतर काम से हुए प्रभावित
उर्वरक स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी! दो दुकानदारों को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला
उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी
अरवल के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी! 13 पंचायत भवनों में खुले डाकघर, अब गांव में ही मिलेंगी सारी बैंकिंग सेवाएं
फीस के बहाने छात्रा को बुलाया, स्कूल प्रबंधक ने की घिनौनी हरकत; सहेली ने ऐसे बचाई इज्जत
मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध
दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे
