0

मेरठ की सड़कों पर दिखेगी प्राकृतिक छटा, वर्टिकल गार्डन और झरने बढ़ाएंगे सुंदरता

By Dec 9, 2025

मेरठ शहर की सड़कों को सुंदर बनाने के लिए कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने लैंडस्केपिंग करने के निर्देश दिए हैं। अब सड़कों के किनारे पेड़-पौधे, फूल और फव्वारे लगाए जाएंगे। दीवारों पर वर्टिकल गार्डन बनाए जाएंगे और खाली जमीनों पर झरने व टापू का निर्माण किया जाएगा। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) इस कार्य में वित्तीय सहयोग देगा, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी।

अभी तक डिवाइडर पर गमले रखकर या पौधे लगाकर ही सुंदरीकरण मान लिया जाता था, लेकिन अब प्रत्येक सड़क को लैंडस्केपिंग के तहत संवारा जाएगा। सड़कों के किनारे ऊंचाई में मिट्टीभराव कर उसमें घास उगाई जाएगी। कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि सभी सड़कों से नियमित रूप से कूड़ा उठे और संबंधित विभाग सड़कों की सफाई भी करें। उसी क्रम में अब यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़कों के किनारे प्राकृतिक छटा यानी लैंडस्केपिंग पर भी ध्यान दें।

मेडा के सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की विभिन्न सड़कों को प्रथम चरण में लिया जाएगा। उसके बाद अन्य प्रमुख सड़कों को शामिल किया जाएगा। मेडा कार्यालय की दीवार पर गमलों को टांगकर वर्टिकल गार्डन विकसित किया गया है। उसी तरह से अब शहर में विभिन्न स्थानों पर वर्टिकल गार्डन दिखाई देंगे। प्रमुख सड़कों को चिह्नित करके कुछ समय में यह कार्य किया जाएगा। इससे सड़क की सुंदरता बढ़ती है और यह पर्यावरण के लिए भी सहयोगी प्रयास रहता है।

विभिन्न सड़कों पर जहां पर सरकारी खाली जमीन होगी वहां पर छोटे-छोटे झरने बनाए जाएंगे। विभिन्न प्रकार के पत्थरों की सहायता से टापू बनाया जाएगा। उसमें प्रतिमाएं भी रखी जा सकती हैं। फूल पौधे भी रहेंगे। यह प्रयास भी प्राकृतिक छटा का अनुभव कराने का है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दिव्यांग शिक्षक विकास को सीएम करेंगे सम्मानित, नवाचार से बदली छात्रों की किस्मत

मेरठ के पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड के सहायक अध्यापक गणित व विज्ञान शिक्षक विकास कुमार को मुख्यमंत्री द्वारा तीन दिसंबर को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग (अस्थिबाधित श्रेणी) कर्मचारी सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय...
By Dec 9, 2025

मेरठ में यात्रियों का हाल बेहाल, 3 घंटे से ज्यादा लेट हुई शटल ट्रेन; जानें क्यों हो रही देरी

शटल ट्रेन के लगातार विलंबित संचालन से दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को ट्रेन सवा तीन घंटे लेट रही और पौने 12 बजे मेरठ कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 54411 रेवाड़ी से...
By Dec 9, 2025

शर्मनाक: मेरठ के स्कूल में टीचर ने दो छात्राओं से की छेड़छाड़, अभिभावकों के हंगामे के बाद गिरफ्तार

मेरठ में एक शिक्षक को दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की है, जहां जयदेवी नगर निवासी प्रदीप शिक्षक के...
By Dec 9, 2025

मेरठ: हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह वारदात, बातों में उलझाकर महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी

मेरठ में एक महिला के साथ चोरी की घटना हो गई। चोरों ने महिला को पहले बातों में उलझा फिर उसका बैग काटकर 2 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है...
By Dec 9, 2025

मेरठ सांसद अरुण गोविल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, छावनीट परीक्षा सहित इन मुद्दों पर की मांग

सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर मेरठ छावनी परिषद के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सबसे पहले छावनी बोर्ड में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए...
By Dec 9, 2025

UP Board 2026 परीक्षा: मेरठ में 99 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आपत्ति; पूरी लिस्ट जारी

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज ने वर्ष-2026 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए केंद्रों की सूची प्रस्तावित कर दी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 99 केंद्र प्रस्तावित किए...
By Dec 9, 2025

मेरठ में बड़ा फ्रॉड: 151 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर, व्यापारियों ने दर्ज कराया केस

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दो सर्राफा व्यापारियों का बंगाली कारीगर 151 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। आरोपित कारीगर को काफी तलाश किया गया, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो...
By Dec 9, 2025

शर्मनाक: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दारोगा ने फूंक दी महिला की स्कूटी और बाइक

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दारोगा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दारोगा की पत्नी उसके पार्लर में आती थी, जिसके चलते दारोगा से उसकी...
By Dec 9, 2025

साझा करें