नोएडा में मतदाता सूची में लापरवाही: 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजर पर एफआईआर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत नोएडा में मतदाता सूची में गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में लापरवाही तथा उदासीनता के चलते 60 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और सात सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम के कड़े रुख के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की शिथिलता को रोकना है।nnप्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र 62-दादरी में 32 बीएलओ और एक सुपरवाइजर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही, उदासीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है। इसी तरह, विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा में 11 बीएलओ और छह सुपरवाइजरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। विधानसभा क्षेत्र 63 के अंतर्गत भी 17 बीएलओ पर लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।nnजिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने कलक्ट्रेट कार्यालय में सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस दौरान जोर देकर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पुनरीक्षण कार्यों को प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों को टास्क फोर्स की कार्यप्रणाली की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।nnबैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि बीएलओ का अपने क्षेत्र में समय पर उपस्थित होना, घर-घर जाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराना, शिफ्टेड मतदाताओं और सूची में संशोधन के लिए फार्म आठ का संग्रहण करना, तथा मतदाता सूची को अद्यतन करने जैसे सभी दायित्वों का निर्वहन अनिवार्य है। यदि किसी बीएलओ को स्थानीय स्तर पर सूचनाएं प्राप्त करने में कोई कठिनाई आती है, तो सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजरों, प्राधिकरण के कोर्डिनेटरों तथा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के सहयोग से समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।”
समाधान सुनिश्चित करें।
नोएडा का सेक्टर 116 बना सबसे जहरीला, AQI 700 पार, सांस लेना हुआ दूभर
नोएडा के 70,000 बिजली डिफॉल्टरों को बड़ी राहत, सरचार्ज पर 100% छूट
नोएडा में वाहनों का फिटनेस शुल्क दस गुना बढ़ा, पुरानी गाड़ियों पर पड़ेगा भारी असर
मतदाता सूची कार्य से परेशान शिक्षिका ने छोड़ी नौकरी, कई शिक्षक बीमार
सीएम योगी का नोएडा दौरा: मेदांता अस्पताल का उद्घाटन, जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण संभव
सेवानिवृत्त कैप्टन से 32.50 लाख की साइबर ठगी, एसबीआई के नाम पर बने ठग
नोएडा में नए साल से पेट्रोल-डीजल डिलीवरी वाहनों पर लगेगी रोक
नोएडा की बैंकों में लावारिस पड़े 190 करोड़, वारिसों की खोज शुरू
