कानपुर में गर्भवती की हत्या: सास और ममिया ससुर गिरफ्तार, पति अभी भी फरार (Kanpur crime news)
कानपुर के गोविंदनगर थानाक्षेत्र के गुजैनी एफ ब्लॉक में गर्भवती पत्नी रोशनी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रोशनी की सास इंद्रा देवी और ममिया ससुर शिवकुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बीच, मुख्य आरोपी पति संजय अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर पति संजय, सास इंद्रा देवी, ममिया ससुर शिवकुमार उर्फ कल्लू, चचिया ससुर श्रीबाबू और एक अन्य ममिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने इंद्रा देवी और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। फुटेज से पता चला कि आरोपी पति संजय दोपहर करीब 12:30 बजे घर आया था और कुछ देर रुकने के बाद 1:15 बजे ताला बंद कर निकल गया। आरोपी बाइक से फरार हुआ है, हालांकि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस अब फरार पति संजय की तलाश में जुटी है।
कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
कानपुर के चर्चों में New Year का स्वागत, विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित
कानपुर crime news: गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में सास और ममिया ससुर गिरफ्तार, पति फरार
Kanpur New Year celebration: चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा, केक काटकर किया स्वागत
कानपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, दिल्ली-बेंगलुरु की उड़ानें रद्द; यात्री परेशान
कानपुर: Babita Yadav की शानदार पारी से KCA-B ने KCA-A को 6 विकेट से हराया
कानपुर में Tiger Cricket Tournament का फाइनल, Green Devils बने चैम्पियन
