आलीशान मकान में चल रहा था मिनी कमेला, पुलिस के आते ही छत के रास्ते फरार हुए आरोपी
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुलिस ने एक आलीशान मकान में चल रहे अवैध मिनी कमेले का भंडाफोड़ किया है। ऊंचा सद्दीकनगर मुहल्ले में स्थित इस मकान में धड़ल्ले से पशुओं का कटान किया जा रहा था। पुलिस टीम ने जब छापा मारा, तो मकान मालिक और कमेला संचालक अपने साथियों के साथ छत के रास्ते फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से 20 क्विंटल भैंस का मांस, पशु अवशेष, कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और चार जीवित भैंसें बरामद कीं। पुलिस ने मकान मालिक सोनू, छोटे समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
यह मकान बाहर से देखने में बेहद शानदार था और इसमें इटेलियन पत्थर लगा हुआ था, जिससे किसी को शक नहीं होता था कि अंदर अवैध गतिविधि चल रही है। संकरी गली में बने इस मकान में लंबे समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की, जिसने नालियों में बहते खून की जानकारी दी थी।
‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल
7 लाख मतदाताओं को नोटिस की तैयारी! अगर 2003 की जानकारी नहीं दी तो कट जाएगा नाम, प्रशासन की अपील
मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 16 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
1971 युद्ध की गौरवगाथा: पाइन डिव ने जेसोर फतह कर पाकिस्तान को चटाई धूल, 94 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
वायु सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर का काला धंधा! कारतूस तस्करी में गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश
ठंड में शराब पीने से हो सकता है हाइपोथर्मिया! डॉक्टर बोले- शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल, जानलेवा है यह गलती।
शताब्दी एक्सप्रेस का बदला रूट, साबरमती एक्सप्रेस अब मेरठ से चलेगी
स्कूल में ‘शराबी मास्साब’ का हंगामा, बच्चों के स्वजन से भी की बदसलूकी, पुलिस को सौंपा गया
