पटना के आवासीय विद्यालय में भीषण आग, धुएं से 10 छात्राएं बेहोश; मचा हड़कंप
पटना के अथमलगोला प्रखंड के करजान गांव के पास स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब छात्राएं होस्टल में नाश्ता कर रही थीं। आग लगने के बाद तेजी से फैले धुएं के कारण 10 छात्राएं और 2 स्टाफ सदस्य बेहोश हो गए, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने अग्निशमन विभाग को बुलाया। अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच, बेहोश हुई छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को इलाज के लिए विद्यालय के पास स्थित सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले केंद्र) ले जाया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन कुमार ने बताया कि तेज धुएं के कारण छात्राओं को सांस लेने में परेशानी हुई, जिससे वे दम फूलने के कारण बेहोश हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद, नीलम कुमारी, जूली कुमारी, सोनम कुमारी, रविता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, अदिति कुमारी, अनुष्का कुमारी, अन्नू कुमारी समेत सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य हो गई। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए तीन छात्राओं को बाढ़ सदर अस्पताल भेजा गया था।
विद्यालय की वॉर्डन ज्योति कुमारी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यह घटना हुई। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि आग विद्यालय परिसर में सीढ़ी के पास लगे कंट्रोल पैनल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। सभी छात्राओं को इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से विद्यालय वापस भेज दिया गया है।
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा
बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’
पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!
