यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 से अधिक पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। सरकार ने रविवार देर रात 10 से अधिक प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।
नई तैनाती के तहत पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अंबेडकर नगर, सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, प्रतिभा मिश्रा को उपजिलाधिकारी कानपुर देहात, शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलन्दशहर, गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, और लवलीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, मिथलेश कुमार तिवारी एसडीएम मैनपुरी, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को कौशाम्बी से एसडीएम उन्नाव, और प्रज्ञा पाण्डेय को एसडीएम बाराबंकी बनाया गया है।
यह तबादला एक्सप्रेस ऐसे समय में चली है जब कुछ दिन पहले ही सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। साथ ही, तीन जिलों आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया था। पीसीएस से आईएएस में प्रमोट हुए कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल से सरकारी कामकाज में नई ऊर्जा आने और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है।
अलीगढ़ लॉक सिटी का पारिवारिक मिलन समारोह, रोटरी भावना को किया सुदृढ़
Agra News: रास्ते को लेकर महिलाओं ने छावनी कार्यालय पर किया हंगामा
गीता का स्वाध्याय विकृतियों को दूर करता है: स्वामी प्रबुद्धानंद
सपा का प्रदर्शन: नए मतदाता बनने में आ रही बाधा पर दिया ज्ञापन, 1987 के बाद जन्मे लोगों को राहत की मांग
आगरा कैंट: वर्दीधारी जवानों ने वरिष्ठ अधिकारी को पीटा, RPF अनुशासन पर सवाल
रिटायर एआरटीओ ललित कुमार सोने-चांदी का हिसाब नहीं दे सके, 35 करोड़ की संपत्ति मामले में गिरफ्तार
लखनऊ में प्लॉट धोखाधड़ी: मां-बेटे पर लाखों की ठगी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, यूपी में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क को मिलेगी नई गति
