0

अमेठी में संदिग्ध मौत: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

By Dec 2, 2025

अमेठी जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोहनगंज थाना क्षेत्र के कमवापुर मजरे नसरतपुर गांव में सोमवार की रात 20 वर्षीय ममता का शव उसके घर के टिनशेड वाले कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, ममता ने कुछ माह पूर्व अपने ही गांव के संदीप वर्मा से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की रजामंदी के बिना कोर्ट मैरिज की थी और उसके बाद से ममता अपने ससुराल में रह रही थी।

ससुरालजनों का कहना है कि बीती रात ममता छत पर बने एक कमरे में गई थी। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने ऊपर जाकर देखा। वहां का दृश्य देखकर वे दंग रह गए। ममता का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिवारजनों की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें