Lucknow Weather: घट रही ठंड, दिन में धूप से बढ़ा पारा; जानें अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
लखनऊ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कम हो रहा है, लेकिन दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह ‘सर्द-गर्म’ मौसम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, जिससे कई लोग बीमार पड़ रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन और रात के तापमान में लगभग 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। दिन में धूप की गर्मी के कारण लोग ठंड को हल्के में ले रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। सुबह के समय कई इलाकों में अभी भी हल्का कोहरा या धुंध छाई रहती है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाता है और तेज धूप निकलती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। विशेषज्ञों ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। जब हवा उत्तरी-पश्चिमी दिशा से आती है (कश्मीर की ओर से), तो ठंड बढ़ जाती है। वहीं, जब हवा दक्षिणी-पश्चिमी दिशा (गुजरात की ओर से) से आती है, तो ठंड कम होती है और दिन का तापमान सामान्य से बढ़ जाता है।
मौसम विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, सूर्य के उत्तरायण होने से दिन में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर कम रहेगा।
लखनऊ के खिलाड़ियों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, चौक स्टेडियम में बनेगा नया जिम
प्रधानी चुनाव की रंजिश में फल विक्रेता पर हमला, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए नर्सिंग शोध का महत्व: KGMU में राष्ट्रीय सम्मेलन
दुबग्गा में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वैन की भीषण टक्कर, वैन चालक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
लखनऊ: बस और ई-रिक्शा के जाम से शहर बेहाल, लाखों लोग परेशान
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, मोहनलालगंज में सनसनी
लखनऊ: आरकेस्ट्रा संचालक ने छात्रा से दुष्कर्म कर फोटो की वायरल, 24 घंटे में अरेस्ट
लखनऊ में DM के सामने फूट-फूटकर रोई छात्रा, ‘फीस नहीं भरी तो कैसे दूंगी बोर्ड परीक्षा’; DM ने तुरंत की मदद
