लखनऊ: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवती के पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार शाम की है जब युवती शौच के लिए जा रही थी।
पड़ोसी बिसनू ने युवती को असलहे के दम पर धमकाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी भाग गया। इसके बाद, पीड़िता के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद बिसनू और उसके साथियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवती के पिता और चाचा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचावचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बिसनू, अनीस, मनीस, बच्चा लाल, सौरभ, रामचन्द्र और आयूश समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर मुख्य आरोपी बिसनू और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है।
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
लखनऊ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, बेटा लौटा तो देखा खून से लथपथ शव; आरोपी फरार (Lucknow crime news)
Lucknow news: घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 5 बच्चों की मां थी पीड़िता
Lucknow crime news: रिटायर्ड अफसर के घर फंदे पर मिली नौकरानी, परिवार ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
Lucknow news: पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर धमकी, महिला पर केस दर्ज हुआ केस
Lucknow Crime News: रंजिश में दबंगों ने व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
लखनऊ: अंसल प्रॉपर्टीज के निदेशकों पर 2.40 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, 10 साल से नहीं मिला कब्जा
लखनऊ में आज गिलीम का जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा Traffic diversion
