लखनऊ: साइबर फ्रॉड से दो लोगों के खातों से 6.80 लाख रुपये पार
लखनऊ में साइबर जालसाजों ने दो लोगों को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खातों से करीब 6.80 लाख रुपये की ठगी की है। जानकीपुरम और अलीगंज के इन मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला जानकीपुरम के महेंद्र सिंह से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने गाजियाबाद से अजमेर के लिए एयर टिकट बुक कराया था। फ्लाइट कैंसिल होने पर उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा। जालसाज ने खुद को कस्टमर केयर कर्मी बताकर रिफंड के लिए एक लिंक भेजा और ऐप डाउनलोड करवाया। ऐप डाउनलोड करते ही उनके खाते से आधे घंटे में 1,94,979 रुपये निकाल लिए गए।
वहीं, अलीगंज निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल के साथ भी ऑनलाइन ठगी हुई। जालसाजों ने ऐप के माध्यम से उनके खाते से 4.85 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से इन मामलों की जांच कर रही है और लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की अपील कर रही है।
Lucknow News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति
लखनऊ में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल कल से, खिलाड़ी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
लखनऊ में शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत (Lucknow news)
लखनऊ के रेस्टोरेंट में वेज थाली में मिला मांस का टुकड़ा, ग्राहकों ने दर्ज कराया मुकदमा | Lucknow restaurant news
लखनऊ में बाइक रेस के दौरान हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त ने बनाया वायरल video
लखनऊ में CM Yogi Adityanath को 2029 में PM बनाने के लिए हुआ महायज्ञ
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, 10 फीट उछलकर गिरे दोनों युवकों की मौत
लखनऊ में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसें खाली रहीं, सेवा 16 मार्च तक जारी
