0

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर फिटनेस सेंटर की रिपोर्ट आज, क्या खत्म होगा ट्रांसपोर्टरों का इंतजार?

By Dec 15, 2025

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर (आई एंड सी) को ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) के रूप में बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज (मोर्थ) की ओर से इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आई-कैट) की टीम भेजकर सर्वे कराया गया है। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है, जिसके अनुसार मशीनों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया पूरी होगी।

ट्रांसपोर्ट नगर का आई एंड सी 15 नवंबर से बंद है, जिसके कारण नए वाहनों की फिटनेस का स्लॉट मिलना बंद हो गया है। वाहनों को अब एकेआरएस एटीएस प्राइवेट लिमिटेड बख्शी का तालाब (बीकेटी) केंद्र का स्लॉट मिल रहा है। सेंटर बंद होने से खफा ट्रांसपोर्टरों ने कई ज्ञापन आरटीओ कार्यालय से लेकर परिवहन आयुक्त तक को सौंपा था। वाहन स्वामियों में नाराजगी की वजह यह थी कि बीकेटी में अभी सिंगल लेन होने से अधिकांश वाहनों की फिटनेस नहीं हो पा रही है, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में प्रतिदिन 200 वाहनों का परीक्षण होता रहा है। अधिकांश कमर्शियल वाहनों को प्रति वर्ष फिटनेस कराना पड़ता है।

आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी ने आई एंड सी ट्रांसपोर्ट नगर को एटीएस के रूप में संचालित करने का प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेजा था। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने पांच दिसंबर को मोर्थ से अनुरोध किया था कि आई-कैट टीम का गठन कराकर स्थल का सर्वे कराया जाए। आई एंड सी की अधिकांश मशीनें ऑटोमेटेड हैं, उनका आई-कैट से सर्वे होने से एटीएस के अनुरूप जो अन्य व्यवस्थाएं जरूरी होंगी उसे भी पूरा कराया जाएगा।

आरटीओ प्रशासन तिवारी ने बताया कि आई-कैट की टीम ने आई एंड सी ट्रांसपोर्ट नगर का शुक्रवार से शनिवार तक दो दिन में सर्वे पूरा कर लिया है। संभव है सोमवार को इसकी रिपोर्ट जारी होगी, जिसमें खर्च के साथ ही मशीनों के अपग्रेड करने का ब्योरा होगा। अब एटीएस के अनुरूप तैयार करके आई एंड सी चलाया जाएगा।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ: ग्रीन कॉरिडोर का काम अटका, समतामूलक से निशातगंज का 5 मिनट का सफर एक सप्ताह और टला

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का कार्य सोमवार को पूरा नहीं हो सका, जिससे समतामूलक चौराहे से निशातगंज तक का सफर 5 मिनट में पूरा करने का इंतजार और बढ़ गया है। परियोजना में देरी...
By Dec 15, 2025

2027 चुनाव की तैयारी: योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द, जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधने पर फोकस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी है। फेरबदल दिसंबर में ही होने की उम्मीद जताई जा रही है। फेरबदल के जरिए भाजपा की वर्ष...
By Dec 15, 2025

महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब नर्सें भी करेंगी सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान, जानें क्या है खास प्रशिक्षण

महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान अब नर्स भी करेंगी। इसके लिए नवनियुक्त नर्सों को विशेष प्रशिक्षण देकर महिला अस्पतालों में तैनात किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य संस्थान लखनऊ, क्षेत्रीय...
By Amit Sagar Dec 15, 2025

साझा करें