Lucknow News: सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, प्रशासन की लापरवाही पर उठते सवाल
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील के रायभानखेड़ा में भू-माफिया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है। करीब 10 बीघे सरकारी बंजर जमीन पर प्लॉटिंग का खेल चल रहा है, जिसमें स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में शासन ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट फाइलों में अटकी है।
यह मामला गाटा संख्या 325मि का है, जिसमें 2.598 हेक्टेयर सरकारी बंजर भूमि पर भू-माफिया की नजर है। आरोप है कि भू-माफिया ने न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, बल्कि आम जनता की निजी जमीनों को भी इस अवैध प्लॉटिंग में शामिल कर लिया है। टेढ़ी पुलिया निवासी महिला रीता देवी ने भी इसी गाटा संख्या में जमीन खरीदी थी, जिस पर दबंग डेवलपर ने अवैध कब्जा कर लिया।
शासन ने पहले भी रिपोर्ट मांगी थी, जिसे निचले स्तर के अफसरों ने दबाए रखा। अब विशेष सचिव ने जांच समिति गठित करने और कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी, मोहनलालगंज आकाश सिंह ने बताया कि नक्शा संशोधन के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है और नक्शा संशोधन होते ही पैमाइश होगी। तब तक के लिए प्लाटिंग का काम रुकवा दिया गया है। इस पूरे मामले से सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और जनता को अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
भाषा विवि पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, छात्र ऐसे करें डाउनलोड
लखनऊ विश्वविद्यालय: विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेज, सीट आवंटन जारी
Lucknow News: शादी से मना करने पर युवती को बेल्ट से पीटा, चार पर FIR
लखनऊ: एसजीपीजीआई झील में हजारों मछलियों की मौत, जांच की मांग
लखनऊ: भाऊराव देवरस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, महिलाओं का फूटा गुस्सा
लखनऊ: एसजीपीजीआई झील में हजारों मछलियों की मौत, जांच की मांग
