कानपुर टेबल टेनिस: कृतिका, देबांशु, अरिव व ईशानी बने अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के चैम्पियन
कानपुर के द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का रोमांच अपने चरम पर है। बुधवार को अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की कृतिका सायबो ने हरियाणा की फाल्गुन गुप्ता को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से हराकर चैम्पियनशिप जीती। वहीं, बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के ही देबांशु चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र के राजवर्धन तिवारी को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-13 वर्ग में भी पश्चिम बंगाल का दबदबा कायम रहा। बालक वर्ग के फाइनल में अरिव दत्ता ने अपने राज्य के ही गेम महालनाबिश को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में असम की ईशानी गोगोई ने दिल्ली की ख्याति पांडे को सीधे सेटों में 13-11, 11-7, 12-10 से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिला है।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्रीराम, विशिष्ट अतिथि आरके अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, आकाश गोयनका व यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक ने विजेताओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एमएचपीएल के डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल, टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गुरुवार को अंडर-15 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
कानपुर बिजली घोटाला: कई इंजीनियरों-अफसरों पर गिरेगी गाज, स्क्रैप चोरी का मामला
सतीश महाना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर 6 पर FIR, Kanpur crime news
कानपुर: नौबस्ता थाने में युवक ने पिया टॉयलेट क्लीनर, गंभीर हालत में ICU में भर्ती
कानपुर में चमत्कारी देवी मां के कहने पर खाली किया मकान, कुछ घंटे बाद ढहा
कानपुर में घटता कुश्तियों का आकर्षण, युवाओं की पहली पसंद बने हाई-टेक जिम
