Lucknow news: घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 5 बच्चों की मां थी पीड़िता
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू हिंसा का एक भयावह मामला सामने आया है। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में रविवार रात एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 46 वर्षीय राजेश्वरी के रूप में हुई है, जो पांच बच्चों की मां थी। आरोपी पति राजेश रावत वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, राजेश रावत पिछले करीब दो वर्षों से अपनी ससुराल शेखनखेड़ा में ही रह रहा था। रविवार रात उसका पत्नी राजेश्वरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राजेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण राजेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के समय दंपति के पांचों बच्चे पड़ोस के घर में एक कार्यक्रम में गए हुए थे। जब बड़ा बेटा गुलशन घर लौटा तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा देखा। उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए। हालांकि, तब तक आरोपी राजेश मौके से फरार हो चुका था।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी राजेश नशे का आदी है और अक्सर घर में झगड़ा करता था। रविवार को भी इसी तरह की कहासुनी हुई, जो हिंसक रूप ले गई। सूचना मिलने पर निगोहां थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी बसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
लखनऊ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, बेटा लौटा तो देखा खून से लथपथ शव; आरोपी फरार (Lucknow crime news)
Lucknow crime news: रिटायर्ड अफसर के घर फंदे पर मिली नौकरानी, परिवार ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
Lucknow news: पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर धमकी, महिला पर केस दर्ज हुआ केस
Lucknow Crime News: रंजिश में दबंगों ने व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
लखनऊ: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ: अंसल प्रॉपर्टीज के निदेशकों पर 2.40 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, 10 साल से नहीं मिला कब्जा
लखनऊ में आज गिलीम का जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा Traffic diversion
