लखनऊ: वैष्णो देवी यात्रा पर गए परिवार के घर से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी (Lucknow crime news)
लखनऊ के आशियाना इलाके के रुचिखंड-1 शारदा नगर में रहने वाले एक परिवार के घर में उस समय चोरी हो गई, जब वे वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा पर गए थे। 23 जनवरी को परिवार घर में ताला लगाकर धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ था। उसी रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
24 जनवरी की सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और फोन कर परिवार को इसकी सूचना दी। परिवार 29 जनवरी को वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोरों ने घर से 35 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, चार पायल, सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स और घर के बर्तन तक चुरा लिए।
पीड़ित परिवार ने आशियाना थाने की किला पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
भुगतान विवाद में बंद हुए Lucknow news के 1000 कैमरे, सुरक्षा पर संकट
लखनऊ में सुरक्षा पर बड़ा संकट, 1000 CCTV कैमरे बंद; जानें क्या हैकर्स के निशाने पर आ सकता है डेटा
लखनऊ में Ayushman Yojana Scam: जरूरत से ज्यादा दिन ICU में रखे मरीज, 8 अस्पतालों पर जांच
लखनऊ नगर निगम में टैक्स घोटाला, एक ही घर के 3 अलग-अलग बिल जारी (Lucknow news)
लखनऊ में ‘चालान’ लिंक से साइबर फ्रॉड, सीनियर सिटीजन के खाते से उड़े 12 लाख रुपये
लखनऊ में फिर बढ़ेगी गलन, पछुआ हवाएं गिराएंगी पारा: Lucknow Weather Update
लखनऊ एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर, एक फ्लाइट डायवर्ट; दर्जनों लेट
Lucknow electricity bill: उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी, महासमिति ने की शिकायत
