Lucknow Holi: लखनऊ में कुमाऊंनी समाज ने मनाई पारंपरिक होली, दिखा संस्कृति का अनूठा रंग
By
Mar 6, 2026
लखनऊ में उत्तराखंड महापरिषद ने गीत-संगीत से सजी पारंपरिक कुमाऊंनी होली हर्षोल्लास के साथ मनाई। पर्वतीय समाज के लोगों ने टोली बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होली उत्सव मनाया। यह उत्सव रंग, उमंग और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम था।
महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के आवास पर गणेश वंदन के साथ मंगलमय गायन हुआ। इसके बाद होरियारों की टोली विकास नगर पहुंची, जहाँ पारंपरिक बैठकी होली में लोकरस में डूबे गीतों के मधुर स्वर बिखरे। शिवानी विहार और कल्याणपुर में भी पारंपरिक ढंग से होली खेली गई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हरीश चंद्र पंत, भरत सिंह बिष्ट, मंगल सिंह रावत, सुरेंद्र राजेश्वरी, पूरन जोशी, लाल सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह समेत तमाम लोग शामिल रहे।
अगली खबरें
होली मिलन से लौट रहे युवक की Road Accident में मौत, हेलमेट की बेल्ट न बांधना पड़ा भारी
लखनऊ में साइबर ठगों ने चार लोगों से लूटे 9.72 लाख रुपये, Lucknow cyber crime news
KGMU में खून का संकट, ‘Lucknow news’ में मरीजों की बढ़ी मुश्किलें; ऑपरेशन टले
लखनऊ news: होली पर रंग लगाने से नाराज किशोर ने मासूम को पीटा, इलाज के दौरान मौत
Lucknow news: रील बनाते समय चली गोली से छात्र की मौत, नाबालिग दोस्त बाल सुधार गृह भेजा गया
लखनऊ में Wrong Side SUV ने बुलेट सवारों को कुचला, ससुर-दामाद की मौत
लखनऊ में LLB छात्र को दिनदहाड़े गोली मारी, Lucknow crime news से दहशत
होली पर 7 घंटे चली Lucknow Metro, 7 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
