लखनऊ: डॉ. अशोक अज्ञानी को मिला प्रतिष्ठित मित्र स्मृति Awadhi Samman
अवधी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रचनाकार डॉ. अशोक अज्ञानी को इस वर्ष प्रतिष्ठित मित्र स्मृति अवधी सम्मान-2026 से नवाजा गया है। लखनऊ के प्रेस क्लब प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. अशोक अज्ञानी को सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और ‘अवध-अवधी: विविध सन्दर्भ’ नामक ग्रंथ भेंट किया गया। यह सम्मान सीतापुर जिले के अवधी साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र की स्मृति में दिया जाता है।
समारोह में अन्य साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। अवध भारती संस्थान, हैदरगढ़ पर पीएचडी करने वाले डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ल को अवध भारती सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, लोक गायिका डॉ. रंजना अग्रहरि को अवधी लोकगीत माला सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी सीतापुर पवन सिंह चौहान ने दूरभाष के माध्यम से अपनी बात रखी। इस अवसर पर अवधी साहित्य संस्थान अमेठी के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय, समीक्षक डॉ. रामनरेश, संस्था की संरक्षिका मनोरमा साहू, अध्यक्ष अजय साहू व सचिव डॉ. राम बहादुर मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Lucknow news: आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सोमेश मिश्र, डिप्टी सीएम ने दी बधाई
UP Vyapar Mandal: जी-20 अवध शिल्पग्राम मार्केट इकाई का गठन, रोहित अध्यक्ष और संजीव महामंत्री बने
UP electricity bill: यूपी में बिजली बिल 10% बढ़ने पर नियामक आयोग ने UPPCL से मांगा जवाब
माघ पूर्णिमा के बाद सेवा भारती ने चलाया Ganga cleanup अभियान, श्रद्धालुओं को किया जागरूक
मैनपुरी में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, छात्र ने टीचर के होंठ काटे; ‘mainpuri crime news’
यूपी में किसानों की आय बढ़ाने का ‘योगी मॉडल’, गन्ना के साथ इंटरक्रॉपिंग (Intercropping) से बदलेगी खेती की तस्वीर
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में Deputy CM Brajesh Pathak ने दी सौगातें, मरीजों को मिलेगी राहत
कानपुर में 110 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, घर खरीदारों पर मंडराया संकट (Kanpur news)
