Lucknow crime news: रिटायर्ड अफसर के घर फंदे पर मिली नौकरानी, परिवार ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ के ठाकुरगंज बालागंज रेलवे कॉलोनी में बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त एक अफसर के घर रविवार दोपहर 14 वर्षीय नौकरानी का शव फंदे पर लटका मिला। किशोरी के परिवार ने अफसर के बेटे पर दुष्कर्म का विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बड़ी संख्या में बालागंज चौराहे पर जमा हो गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए तीन घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी राघव अग्रवाल के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया, तब जाकर पीड़ित परिवार शांत हुआ और जाम खोला गया।
किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पिछले छह महीने से राघव के घर में काम कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव की नीयत उनकी बेटी पर खराब थी और उसने पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश की थी। परिवार ने राघव के घरवालों को इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिवार का आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर राघव ने उनकी बेटी की हत्या कर दी।
पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के घरवालों की तहरीर पर राघव के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है, लेकिन विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच जारी है।
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
लखनऊ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, बेटा लौटा तो देखा खून से लथपथ शव; आरोपी फरार (Lucknow crime news)
Lucknow news: घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 5 बच्चों की मां थी पीड़िता
Lucknow news: पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर धमकी, महिला पर केस दर्ज हुआ केस
Lucknow Crime News: रंजिश में दबंगों ने व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
लखनऊ: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ: अंसल प्रॉपर्टीज के निदेशकों पर 2.40 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, 10 साल से नहीं मिला कब्जा
लखनऊ में आज गिलीम का जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा Traffic diversion
