आगरा में 40 करोड़ के लोन स्वीकृत, सेंट्रल बैंक ने बांटे स्वीकृति पत्र
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आगरा क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल ही में एक रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य बैंक के रिटेल बैंकिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करना और उसे मजबूत करना है। कार्यक्रम में ग्राहकों को गृह ऋण, वाहन ऋण, गोल्ड लोन, शिक्षा ऋण और व्यक्तिगत ऋण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विभिन्न शाखाओं से आए ग्राहकों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें मौके पर ही ऋण संबंधी मार्गदर्शन, पात्रता का आकलन और ऋण प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि पात्र रिटेल ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए, जिनकी कुल स्वीकृत राशि लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और नागरिकों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
