हनुमान कथा का श्रवण: सबके काज बनाने वाले श्री हनुमान जी की महिमा का वर्णन
शहर के बारह पत्थर मैदान में चल रहे श्री राम कथा अमृत महोत्सव के नौवें दिन मंगलवार को कथा वाचक संत रमेश भाई शुक्ल द्वारा हनुमान कथा का विस्तृत वर्णन किया गया। व्यासपीठ से संत रमेश भाई शुक्ल महाराज के मुखारविंद से हनुमान कथा का विस्तृत वर्णन किया गया। संत ने कहा कि सबके काज बनाने वाले हैं, उनके काज श्री हनुमान जी बनाते हैं। इस कलिकाल में हनुमान जी ऐसे आराध्य हैं जो सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं। श्रीराम एवं हनुमान बाबा की जय-जयकार की गूंज पंडाल में रही। कथा विश्राम पर श्री राम परिवार मित्र मंडली एवं नगर के गणमान्य लोगों द्वारा आरती उतारी गई।
अयोध्या से पधारे पंडित निर्मल शास्त्री महाराज, हरिओम पांडे, अरविंद त्रिपाठी, जितेंद्र वार्ष्णेय, संजय धूपड़, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, गिरधारी लाल वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, सुबोध अग्रवाल, ग्रीश अग्रवाल, राकेश गर्ग, राजा वार्ष्णेय, राजेश शारडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, अब बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
बिजली चोरी पर सीधी नजर, बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी जांच
अलीगढ़ में सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित तीन की मौत, UP road accident की घटनाओं से हड़कंप
केजीएमयू मजार विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने डिप्टी सीएम को लिखी चिट्ठी, कहा- ऐतिहासिक मजारें न हटाएं
फर्जी निकाहनामा से फंसाने का आरोप, लखनऊ पुलिस की जांच शुरू
विकासपुरी में सीवर लाइन खुदाई के बाद सड़क बनी मुसीबत, Delhi civic issues
UGC नियमों पर संजय निषाद का बयान, 10% आरक्षण पर नहीं हुआ था विरोध
